{"_id":"5f7c91c08ebc3e9bca1af528","slug":"report-farrukhabad-news-knp5868621153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के पहुंचने पर पुलिस ने लिखा सराफ से लूट का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी के पहुंचने पर पुलिस ने लिखा सराफ से लूट का मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चिलसरा से दुकान बंद करके लौट रहे सराफ से लाखों रुपये के जेवर, नगदी लूट के मामले में एसपी के पहुंचने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ने पीड़ित सराफ के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। हालांकि अभी तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पीड़ित परेशान है।
सुनार वाली गली निवासी रजत वर्मा को चिलसरा से दुकान बंद कर लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट लिया था। मऊदरवाजा थाना पुलिस मामले को हल्के में ले रही थी। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने घटना को दबाने के लिए कहा कि सट्टे में रुपये हारने पर परिजनों से बचने को कहानी गढ़ी गई है। सोमवार देर रात एसपी डॉ. अनिल मिश्र मऊदरवाजा थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर को खरीखोटी सुनाईं। आनन-फानन में पुलिस ने रजत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार रात 11 बजे एसपी रजत के साथ घटनास्थल गए।
एसपी ने इंस्पेक्टर जेपी शर्मा और एसएसआई जेपी यादव के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर दिया है। लूट की घटनाओं को खोलने के लिए सर्विलांस और एसओजी को भी सहयोग करने को कहा है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने मंगलवार को कई स्थानों पर संदिग्धों की तलाश में दबिश दी, मगर कोई भी लुटेरा हाथ नहीं लग सका है। घटना के बाद से रजत और उनका परिवार परेशान है।