फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   report,farrukhabad news,jholachaap,clinic seel

पांच क्लीनिक सील, दो झोलाछापों के खिलाफ तहरीर

Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
report,farrukhabad news,jholachaap,clinic seel
फर्रुखाबाद। डिप्टी सीएमओ ने रविवार को टीम के साथ झोलाछापों के खिलाफ अभियान चलाया। गांव कड़हर व खुदागंज में झोलाछाप अपने क्लीनिक पर इलाज करते पाए गए। उनके खिलाफ थाना कमालगंज में तहरीर दी गई है। पांच क्लीनिक सील कर दिए गए।
विज्ञापन

जनपद में खुलेआम झोलाछाप क्लीनिक व नर्सिंगहोम चला रहे हैं। शहर में मसेनी चौराहे के आसपास इनकी भरमार है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग सिंह ने कमालगंज क्षेत्र में छापा मारा। कानपुर रोड स्थित गांव महरूपुर में रामा हेल्थ केयर क्लीनिक व कस्बा कमालगंज में डॉ. राजीव तिवारी, एसके क्लीनिक, पार्थ क्लीनिक व हड्डी अस्पताल सहित पांच क्लीनिक सील कर दिए गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह क्लीनिक बीएएमएस डिग्रीधारक डॉक्टर चला रहे हैं। इनके मानक पूरे नहीं मिले। कुछ ही दूरी पर झोलाछाप अपना क्लीनिक चलाते रहे, उन पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कमालगंज क्षेत्र के गांव कड़हर में धीर सिंह व पुलिस चौकी खुदागंज के पास कमलेश क्लीनिक चलाते मिले। डिप्टी सीएमओ ने दोनों से चिकित्सा व्यवसाय संबंधी प्रमाणपत्र मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इस पर डिप्टी सीएमओ ने कमालगंज थाने में धीर सिंह व कमलेश के खिलाफ तहरीर दी।

इसमें कहा कि बिना डिग्री चिकित्सा व्यवसाय किए जाने से किसी के साथ भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए कहा है। डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि पांच क्लीनिक सील करने के साथ दो झोलाछापों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed