{"_id":"60c8dfa88ebc3e2da2021389","slug":"report-darj-farrukhabad-news-knp6343873132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति हरे पेड़ काटने पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति हरे पेड़ काटने पर रिपोर्ट
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलियां जाने वाले मार्ग पर नखासा में बिना अनुमति के नीम के हरे पेड़ काटे जाने पर वन विभाग ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पेड़ काटने का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने मामले को संज्ञान लिया तब वन विभाग सक्रिय हुआ है।
क्षेत्र में हरे पेड़ कटान का मामला कोई नया नहीं है। सोमवार शाम नखासा में नीम के पेड़ काटे जा रहे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद वन दरोगा महेश सिंह बीट सिपाही के साथ मौके पर पहुंचे। वहां नीम के नौ हरे पेड़ काटे जा रहे थे। काटे गए पेड़ों की अधिकांश लकड़ी उठ चुकी थी।
पूछताछ की गई तो बताया गया कि नगर के मोहल्ल्ला जटवारा निवासी अली वारिश पेड़ कटवा रहे थे। इस पर वन विभाग के बीट सिपाही शिवेंद्र प्रताप सिंह ने अली वारिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।