फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   report darj

एआरएम ने परिचालक पर दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
report darj
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। एटा डिपो की बस से बिना टिकट पकड़े गए 52 यात्रियों के मामले में प्रभारी एआरएम महेश चंद्र शर्मा ने परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। परिचालक पर सरकारी धन हड़पने समेत धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एमडी सचल दल प्रभारी शेषनरायन सचान, टीआई राजीव, रामलड़ैते यादव की टीम ने 27 जुलाई की सुबह दस बजे फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर बसों की चेकिंग की थी। उन्हें एटा डिपो की बस संख्या यूपी 81 एएफ-1687 में कुल 68 यात्री मिले थे। इनमें से पांच दिव्यांग, दो स्टाफ और 52 यात्रियों को फर्जी टिकट दिए गए थे। टीम ने सभी टिकट भी एकत्रित कर लिए थे। शेष नौ यात्रियों पर सही टिकट थे। जांच के दौरान परिचालक ईटीएम, वेबिल लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम महेश चंद्र शर्मा ने थाने में परिचालक राहुल कुमार के खिलाफ सरकार के साथ धोखाधड़ी करने तथा सरकारी धन हड़पने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाने के बाद इसकी सूचना आरएम इटावा दीपक चौधरी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के एमडी ने बस के चालक लायक सिंह और परिचालक राहुल कुमार को 28 जुलाई को ही बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद से दोनों कर्मचारी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed