{"_id":"766a763da422da64224dc7fa18bf1ac7","slug":"remember-to-janeshwar-mishra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने जनेश्वर मिश्र को किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
आवास-विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने युवाओं और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर आजम खां की भद्दी तस्वीर पोस्ट किए जाने में अगर तीन दिन के अंदर कार्रवाई न की गई तो इसका विरोध किया जाएगा। पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का फर्रुखाबाद से पुराना रिश्ता रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह भाजपा व अन्य विरोधियों की साजिश से बचें।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सिराजुल आफाक, रामविलास राजपूत, राधेश्याम, मंदीप यादव, साजिद अली खान, नवरंग सिंह यादव, सुनीता गुप्ता, डा. धीरज यादव, समीर मिर्जा, चंद्रपाल यादव, राकेश दिवाकर, रंजीत चक, ब्रजेश पाल, होरीलाल कश्यप आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन मुन्ना यादव ने किया।
विज्ञापन