फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Relief from humidity thanks to heavy rain.

Farrukhabad News: झमाझम बारिश से उमस से मिली राहत

Mon, 20 Jul 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Relief from humidity thanks to heavy rain.
कायमगंज। रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही उमस से लोगों को राहत दिलाई। करीब दो घंटे तक तेज बारिश होने के बाद दिनभर रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। दिनभर बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा। तापमान छह डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर व आसपास के क्षेत्र में भी दिनभर बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन


कई दिनों से बारिश के आसार बन रहे थे लेकिन बरसात न होने से धूप और उमस लगातार बढ़ रही थी। तीन दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। रविवार सुबह घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश के कारण कायमगंज के कुछ प्रमुख मार्गों और गली-मोहल्लों में जलभराव हो गया। कुछ देर बाद पानी निकल जाने से स्थिति सामान्य हो गई। सड़कों और गलियों में कीचड़ होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बारिश के दौरान कई स्थानों पर फॉल्ट होने से आपूर्ति भी बाधित रही और दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहा। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। खेतों में पर्याप्त पानी भरने से गन्ना समेत अन्य फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed