फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Relief for pregnant women with free ultrasound

निशुल्क अल्ट्रासाउंड से गर्भवती महिलाओं को राहत

Tue, 11 Feb 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Relief for pregnant women with free ultrasound
कायमगंज सीएचसी में मरीजों को परामर्श देती डा. मधु व डा. अमरेश कुमार। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद के कायमगंज में गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए यह अच्छी पहल हुई है। सीएचसी ने एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर से अनुबंध किया है। हर माह की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए जाते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट न होने से लाखों रुपये अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। यहां आने वाले मरीजों व गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड बाहर से कराया जाता था। इसमें एक बार में करीब 700 रुपये खर्च हो जाते थे। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

इसके तहत सीएचसी ने निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर से अनुबंध किया है। अब हर माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाएं सीएचसी आती हैं। यहां तैनात डॉ. मधु अग्रवाल उन्हें देखकर अल्ट्रासाउंड के लिए लिखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निजी सेंटर पर उनका मुफ्त में अल्ट्रासाउंड किया जाता है। उन गरीब महिलाओं को लाभ मिला है, जिनके पास अल्ट्रासाउंड के लिए रुपये नहीं होते थे। डॉ. मधु अग्रवाल ने बताया इस बार 9 तारीख को रविवार था। इसलिए सोमवार को 98 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed