फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rejuvenation team will come today, hundred questions for Lohia

कायाकल्प टीम लोहिया अस्पताल की 101 प्रश्नों पर लेगी परीक्षा

Sun, 09 Feb 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation team will come today, hundred questions for Lohia
लोहिया अस्पताल में घर से लाई रजाई को ओढ़े बैठे प्रसूता। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया संयुक्त महिला-पुरुष अस्पताल में 10 फरवरी को कायाकल्प टीम पहुंचेगी। टीम अस्पताल में चार दिन रुकेगी। इस दौरान 101 प्रश्नों के जवाब लेगी। कितने प्रश्नों का जवाब अस्पताल के पास मिलेगा, यह तो रविवार को दिखी व्यवस्थाओं से ही साफ हो जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों को घरों से रजाइयां लाकर ओढ़ना पड़ता है। गंदगी से अटे एक शौचालय में ताला डाल दिया गया है। दूसरे में नए दरवाजे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया पुरुष अस्पताल में सोमवार सुबह 10 बजे से कायाकल्प टीम चिकित्सा संबंधी बिंदुओं में शामिल 101 प्रश्नों के उत्तर हासिल करेगी।
इन प्रश्नों की पत्रावली पहले ही सीएमओ को उपलब्ध करा दी गई है। जिन बिंदुओं पर प्रश्न पूछे जाएंगे, उनमें प्रमुख रूप से कायाकल्प सामान्य, हैंडवाशिंग, एस कार्यस्थल प्रबंधन, निडिल स्टिक इंजरी, ब्लड स्पिल किट, मरकरी स्पिल किट, ऑटोक्लेब आदि करीब एक दर्जन बिंदु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 के करीब प्रश्न कायाकल्प सामान्य बिंदुओं के अंतर्गत पूछे जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने रविवार दिन भर प्रश्नों की अलग-अलग तरीके से तैयारी पूरी कराई। टीम मंगलवार को भी पुरुष अस्पताल में ही जांच करेगी। बुधवार और गुरुवार को महिला अस्पताल की स्थिति को आंकेगी। टीम के सदस्य जिम्मेदारों से बाकायदा सवालों के जवाब भी लेंगे।

इससे संबंधित ड्यूटी स्टाफ की परीक्षा भी हो जाएगी। अस्पताल में रविवार को जो प्रसूताएं वार्डों में भर्ती थीं, उन्हें अस्पताल से कंबल नहीं दिए गए। बल्कि वे घरों से ही रजाइयां लेकर आईं और उन्हीं को ओढ़ रही हैं। अमृतपुर के गांव बड़ागांव परतापुर निवासी शीतला ने बताया कि तीन दिन से भर्ती हैं। रजाई खुद लाने को कहा गया था।
‘सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। प्रयास रहेगा कि टीम के आने तक व्यवस्था दुरुस्त हो जाए। उम्मीद है कि टीम के सामने व्यवस्थाएं खरी उतरेंगी।’
-अशोक कुमार, सीएमएस, लोहिया पुरुष अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed