फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rejuvenation scheme will make boundary wall in 163 schools

Farrukhabad News: कायाकल्प योजना से बनेगी 163 स्कूलों में चहारदीवारी

Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation scheme will make boundary wall in 163 schools
फर्रुखाबाद। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का सुंदरीकरण करवाए जाने का दावा तो किया जा रहा है, 163 परिषदीय विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें चहारदीवारी नहीं हैं। इनमें नगर क्षेत्र के विद्यालय भी शामिल हैं। हालांकि विभागीय अधिकारी मनरेगा से चहारदीवारी बनवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कायाकल्प योजना के 19 बिंदुओं में चहारदीवारी का निर्माण भी शामिल है। इसके बावजूद जनपद के 163 विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं हैं। इससे अराजकतत्व स्कूल में घुस आते हैं और नुकसान करते हैं। आवारा जानवरों के घुसने से बच्चों को खतरा रहता है। करीब एक साल पहले चहारदीवारी के लिए विभाग की ओर से बजट मांगा गया था, लेकिन अभी तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज और कन्या प्राथमिक विद्यालय भोपतपट्टी की चहारदीवारी भी टूटी है। ब्लॉक राजेपुर व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सबसे ज्यादा 35-35 विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय लिंजीगंज के प्रधानाध्यापक सुशील मिश्र ने बताया कि चहारदीवारी टूटी होने से अराजकतत्व घुसकर आए दिन में बच्चों के पानी पीने के लिए लगाई गई टोंटियां तोड़ देते हैं।

बीएसए लालजी यादव ने बताया कि स्कूलों की चहारदीवारी मनरेगा से बनवाई जाएगी। उन्होंने स्कूलों की सूची सीडीओ को भेज दी है।
ब्लाॅकवार चहारदीवारी विहीन विद्यालयों की संख्या
नगर क्षेत्र में नौ, ब्लाॅक राजेपुर में 35, बढ़पुर में आठ, कमालगंज में 23, शमसाबाद में 24, कायमगंज में 20, मोहम्मदाबाद में 35, नवाबगंज में नौ विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed