फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Registered at 16 including Anupam Dubeytrial begins aga

अनुपम दुबे सहित सोलह पर दर्ज डकैती के मुकदमे की पुन:जांच शुरू

Mon, 19 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Registered at 16 including Anupam Dubeytrial begins aga
फर्रुखाबाद। कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाने में बसपा नेता अनुपम दुबे समेत 16 लोगों के खिलाफ दर्ज डकैती के मुकदमे की विवेचना दोबारा से कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है। छिबरामऊ कोतवाल ने अनुपम दुबे समेत कुछ लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी और अन्य लोगों को क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ के मोहल्ला बस्तीराम निवासी आढ़ती राजेश सिंह चौहान ने फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे, जीतू दुबे, कोतवाली छिबरामऊ के विशुनगढ़ रोड गांव रामपुर बैजू निवासी रत्नेश दुबे, उनके पुत्र सुमित दुबे, अमित दुबे, शांतनु दुबे, धमेंद्र दीक्षित, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ 29 सितंबर 2021 को छिबरामऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इसमें आरोप लगाया कि वह चार फरवरी 2020 को पत्नी राधा के साथ गांव जासमई कार से गया था। शाम को विशुनगढ़ रोड काली मठिया के पास पहुंचा तभी बसपा नेता सहित सभी आरोपियों ने उसकी कार को रोक लिया। मारपीट कर कार के शीशे तोड़ दिए। कार में रखे दो लाख रुपये व जेवर लूट लिए। पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। विरोध करने पर पत्नी को असलहे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की जांच कर रहे छिबरामऊ कोतवाल जेपी शर्मा ने बसपा नेता व अनुराग सहित कुछ लोगों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर अन्य लोगों के नाम विवेचना में निकाल दिए थे। कोर्ट में वादी राजेश चौहान ने विवेचना पर प्रश्नचिन्ह लगाकर दोबारा विवेचना कराने की मांग की। कोर्ट ने दोबारा विवेचना के आदेश दिए थे।

वादी राजेश चौहान ने जनपद की पुलिस से विवेचना न कराने के संबंध में उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। विवेचना फर्रुखाबाद स्थानांतरित कर दी गई। मुकदमे की जांच मऊदरवाजा एसओ को दी गई। एसओ आमोद कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed