{"_id":"3c983b6535c2054d04dd8fb14f12b00e","slug":"register-now-online-complaint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आन लाइन शिकायत दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आन लाइन शिकायत दर्ज कराएं
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम नागरिकों को अब शिकायत दर्ज करवाने में पुलिस की झिड़क नहीं सुननी
विज्ञापन
पडे़गी। सीसीटीएनएस के लागू होने से जनमानस अपनी शिकायत आन लाइन दर्ज करवा
सकेंगे। पुलिस लाइन सभागार में सीसीटीएनएस के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन
प्रशिक्षक शिवम सिंह राजपूत ने पुलिस अधिकारियों के अलावा छात्रों,
नेताओं और समाजसेवियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में जनता को आन लाइन
शिकायत दर्ज कराने के फायदों के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि पीड़ित घर बैठे आन लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा सकेगा। उन्होंने बताया कि चरित्र प्रमाण पत्र, किरायेदारों का सत्यापन, धरना प्रदर्शन करने के लिए अनुमति, कर्मचारियों का सत्यापन, घरेलू सहायता के लिए सत्यापन, पासपोर्ट के लिए आवेदन, तथा विदेशी पंजीकरण के लिए समय की बचत होगी। शिवम ने बताया कि
सीसीटीएनएस लागू होने से पीड़ित अपनी शिकायत के स्तर को जांच सकेगा। पीड़ित की शिकायत सीधे स्टेट डाटा सेंटर में दर्ज होगी। सोमवार को दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। एएसपी आरबी चौरसिया ने कहा कि इससे पीड़ित को अपनी शिकायत दर्ज करवाने में आसानी होगी। तथा वादी मामला किस स्तर पर है इसकी भी जानकारी पलक झपकते कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि इससे शहर के मकानों में बाहर से आकर रहने वाले किराएदारों का ब्योरा आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। कार्यशाला में सीओ सिटी वाईपी सिंह, आरआई लाइन सुरेंद्र सिंह, बसपा नेता अजय भारती, अधिवक्ता महेश यादव समेत कई छात्र मौजूद रहे।