फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Refused to enroll in the CHC

मरीज को सीएचसी में भर्ती करने से इनकार

Fri, 19 Aug 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Refused to enroll in the CHC
मरीज लालमन द्वारा बनवाया गया पर्चा। - फोटो : अमर उजाला

शमसाबाद। पेट दर्द होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा लेने गए मरीज की प्रभारी चिकित्साधीक्षक से जमकर नोकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन इसके बाद भी प्रभारी चिकित्साधीक्षक ने मरीज को भर्ती नहीं किया। पीड़ित ने जिलाधिकारी और सीएमओ से शिकायत करने की बात कही।

विज्ञापन


कसबे के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी लालमन यादव के पेट में शुक्रवार को अचानक दर्द उठा। लालमन के मुताबिक वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दवा लेने गया। उसने पर्चा बनवाया और फिर प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. धनसिंह को दिखाने के लिए गया। लालमन यादव का आरोप है कि चिकित्साधीक्षक ने उनका पर्चा फेंक दिया और कहा कि शराब पीकर आए हो।
विज्ञापन


इसी बात पर लालमन यादव और प्रभारी चिकित्साधीक्षक के बीच नोकझोंक होने लगी। मामला बढ़ने पर प्रभारी चिकित्साधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत कराया। हालांकि इसके बावजूद प्रभारी चिकित्साधीक्षक ने लालमन को नहीं देखा। इस पर लालमन ने कसबे के एक क्लीनिक पर जाकर दवा ली। लालमन का कहना था कि प्रभारी चिकित्साधीक्षक आए दिन किसी न किसी मरीज से इसी तरह अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चा बनवाने के बावजूद उन्होंने उसे नहीं देखा। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. धनसिंह ने बताया कि अभद्रता का आरोप गलत है। लालमन का नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। उनकी रिपोर्ट में शराब के सेवन से पेट दर्द की शिकायत लिखी थी। यही बात उन्होंने लालमन को बताई तो वह भड़क गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed