फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reduction found at petrol pump, ban on diesel sale

Farrukhabad News: पेट्रोलपंप पर मिली घटतौली, डीजल बिक्री पर रोक

Tue, 04 Feb 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 04 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Reduction found at petrol pump, ban on diesel sale
पेट्रोल पंप में जांच करते अ​धिकारी। - फोटो : पेट्रोल पंप में जांच करते अ​धिकारी।
फर्रुखाबाद। जिला पूर्ति अधिकारी ने मंगलवार को पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक पेट्रोल पंप पर घटतौली मिलने पर डीजल बिक्री पर रोक लगा दी। दूसरे पेट्रोल पंप पर शौचालय में ताला लगा होने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर घटतौली व मिलावट की शिकायत की शासन के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने वरिष्ठ निरीक्षक विधिक बांट-माप मीनू तिवारी व टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने नेकपुर कला स्थित कौशली फिलिंग स्टेशन पर छह नोजिल से पेट्रोल व डीजल नापकर जांच की।
विज्ञापन

एक नोजिल से पांच लीटर डीजल नापने पर 30 मिली कम मिला। इस पर उन्होंने डीजल बिक्री पर रोक लगाते हुए वरिष्ठ निरीक्षक विधिक बांट माप को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएसओ शहर के ठंडी सड़क स्थित गुप्ता फ्यूल सर्विस पर पहुंचे। वहां पेयजल के स्थान पर गंदगी देख प्रबंधक को चेतावनी जारी की। रेलवे रोड स्थित एससीजे पेट्रोल पंप पर शौचालय व हवा मशीन कक्ष में ताला लगा मिला। शासनादेश के खिलाफ अनियमितता पाए जाने से पंप मालिक पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आईओसीएल बिक्री अधिकारी ऋषभ अग्रवाल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल यादव, पूर्ति निरीक्षक अभिषेक मिश्र, वरिष्ठ सहायक राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed