फर्रुखाबाद रोड स्थित गांव दमदमा के पास कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान विभिन्न खेलों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
शनिवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 100 मीटर दौड़ में मोनी प्रथम, 200 मीटर दौड़ में अर्चना प्रथम, 400 मीटर में निशा प्रथम, रिले दौड़ में रेड हाउस व यलो हाउस विजेता रहे। खो-खो प्रतियोगिता में रेड हाउस व कबड्डी में ग्रीन हाउस विजेता रहा।
गोला फेंक में सूरती और चक्का फेंक में स्वाती प्रथम रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार व प्रधान पति मुकेश शाक्य ने विजेता छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में व्यायाम शिक्षक सचिन अवस्थी रहे वार्डन निधि गुप्ता, रेचन कटियार, प्रियंका वर्मा, हेमलता मौजूद रहीं।