{"_id":"be5f258b6305538c67c3afc61cc7c64a","slug":"recovery-charges-levied-by-card-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के पंजीयन में लगाया वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के पंजीयन में लगाया वसूली का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
आफीसर्स क्लब में लगे आधार कार्ड पंजीयन शिविर में पैसे मांगने की शिकायत की गई है। आपरेटर ने इस आरोप को गलत बताया है।
विज्ञापन
आफीसर्स क्लब में आधार कार्ड पंजीयन के शिविर में दलाल सक्रिय हो गए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी से 100 रुपये की मांग की गई।
उसने इसकी शिकायत कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों से की। इस मामले से रेडियंट हरौती इंडस्ट्रीज के कमाल को अवगत कराया। कैंप में लोगों ने आपरेटरों के बेवजह परेशान करने की शिकायत की है।
इनका कहना है कि पहले परेशान किया जाता है। बाद में पैसे की मांग की जाती है। यहां मौजूद आपरेटर इमरान ने बताया कि पैसे लेने का आरोप गलत है।