फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Records paid by the inspection team from the principal in charge

Farrukhabad News: इंचार्ज प्रधानाध्यापक से जांच टीम ने तलब किए अभिलेख

Thu, 09 Apr 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Records paid by the inspection team from the principal in charge
अमृतपुर। कोरोना काल में मिड-डे-मील (एमडीएम) योजना के तहत तीन लाख रुपये से अधिक की धनराशि घोटाले की जांच करने नवाबगंज व शमशाबाद खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालय में पहुंचे। बुधवार को टीम ने प्रधानाध्यापक से संबंधित अभिलेख तलब किए। तत्कालीन इंचार्ज प्रधानाध्यापक व एक शिक्षक को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक राजेपुर के ग्राम पंचायत कुम्हारौर विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज अमर सिंह राणा और शमसाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह पटेल जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशीष द्विवेदी से एमडीएम से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और मौके पर मौजूद अभिलेखों की जांच भी की है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्हें जुलाई 2023 में विद्यालय का चार्ज मिला था। वर्तमान में एमडीएम खाते में करीब सात लाख रुपये मौजूद हैं। इसमें से पांच लाख रुपये पूर्व अवधि के हैं। मामले में पूर्व प्रधानाध्यापक मृदुल सक्सेना की पत्नी ने शिकायत की थी कि एमडीएम मानकों के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा है और बच्चों की संख्या बढ़ाकर दर्शाई जा रही है। जांच के दौरान अधिकारियों ने बच्चों और अभिभावकों से भी जानकारी ली, जिन्होंने वर्तमान में एमडीएम सही तरीके से बनाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

प्रधान हिमानी सिंह ने 20 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि वर्ष 2020-21 के कोरोना काल में इंचार्ज प्रधानाध्यापक मृदुल सक्सेना ने 2.66 लाख रुपये निकाल लिए हैं। शिक्षक यतेंद्र सिंह ने दो बार अपने नाम चेक काटकर एमडीएम खाते से धन निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह पहले ही आरोपी इंचार्ज प्रधानाध्यापक व शिक्षक को निलंबित कर चुके हैं। जांच अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक अभिलेख मांगे गए हैं। सभी दस्तावेज मिलने के बाद विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed