फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Reagents for testing will be purchased for Rs 2.22 crore.

Farrukhabad News: 2.22 करोड़ से खरीदेंगे जांच के लिए रीजेंट

Mon, 25 May 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Reagents for testing will be purchased for Rs 2.22 crore.
फर्रुखाबाद। जनपद के लोहिया अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच के लिए दो करोड़ 22 लाख रुपये की रीजेंट खरीदी जाएगी। इससे मरीजों को जांच में सुविधा मिलेगी। शासन ने पर्याप्त रीजेंट उपलब्ध कराने हेतु धनराशि आवंटित की है।
विज्ञापन

कुल धनराशि में से 80 फीसदी रीजेंट कार्पोरेशन के स्टोर से मिलेगी। शेष 20 फीसदी धनराशि से स्थानीय स्तर पर खरीद होगी। लोहिया महिला, पुरुष और सिविल अस्पताल लिंजीगंज के लिए एक करोड़ 56 लाख रुपये दिए गए हैं। प्रत्येक अस्पताल 52 लाख रुपये से रीजेंट खरीदेगा। सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बीपीएचयू के लिए 56 लाख रुपये आवंटित हुए हैं। इनमें से प्रत्येक को आठ-आठ लाख रुपये मिलेंगे। सीएचसी फतेहगढ़ और कंपिल की नान बीपीएचयू लैब को पांच-पांच लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

कुल दो करोड़ 22 लाख रुपये में से एक करोड़ 77 लाख 6000 रुपये की रीजेंट कार्पोरेशन के स्टोर से मिलेगी। शेष 44 लाख 40 हजार रुपये से स्थानीय स्तर पर खरीद होगी। जिलाधिकारी अंकुर लाठर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में रीजेंट खरीद का प्रस्ताव पास किया। स्टोर प्रभारी एसीएमओ सर्वेश यादव ने बताया कि सभी अस्पतालों के लिए नियमानुसार रीजेंट खरीदी जाएगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में बीपीएचयू का निर्माण अभी नहीं हुआ है, फिर भी आठ लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed