फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Re-survey of link expressway, dam built on the banks of Ganga: Rakesh Tikait

लिंक एक्सप्रेसवे का दोबारा हो सर्वे, गंगा किनारे बने बांध : राकेश टिकैत

Tue, 23 Sep 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Re-survey of link expressway, dam built on the banks of Ganga: Rakesh Tikait
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव हाथीपुर में सोमवार को भाकियू की महापंचायत हुई। इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गंगा किनारे बांध बनाने और लिंक एक्सप्रेसवे बनाने के लिए दोबारा सर्वे कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बोले-एक वर्ष में बांध न बना तो बाढ़ पीड़ित डीएम-एसपी कार्यालय में रोके जाएंगे। गांव हाथीपुर में हुई महापंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि बाढ़ आने में हर साल किसान बर्बाद होता है। इससे निजात के लिए गंगा के दोनों ओर बांध बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे के सर्वे में त्रुटियां हैं। इसमें दिए गए तीन कटों में घुमाकर व काफी चौड़ी सड़क निकाले जाने से किसानों की हजारों बीघा भूमि जा रही है। इसका दोबारा सर्वे कराकर छोटे कट निकाले जाएं और सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को एक समान मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महापंचायत में आने वाले किसानों को रोकने का मतलब प्रशासन कुछ छिपा रहा है। यह नहीं चलेगा। उन्होंने संगठन को आगाह किया कि यदि पुलिस व प्रशासन किसानों को एक घंटा रोके तो डीएम व एसपी के कार्यालय में 12 घंटे आंदोलन किया जाए। उन्होंने मोटे अनाज का सेवन व पशुपालन का आह्वान किया। उन्होंने आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय को सौंपा।

एसडीएम ने दिया निस्तारण का भरोसा
एसडीएम रजनीकांत पांडेय ने कहा कि पूर्व में जिलाध्यक्ष अजय कटियार से हुई वार्ता के क्रम में सभी बिंदु जिलाधिकारी के संज्ञान में हैं। लिंक एक्सप्रेस-वे का नक्शा सुधार के लिए डिजाइनर को बुलाया गया है। गंगा किनारे बांध बनाने का प्रस्ताव सिंचाई विभाग तैयार करा रहा है।

सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने पुलिस द्वारा किसानों को पूरा सहयोग का भरोसा दिया। इससे पहले राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य आदि ने विचार रखे। उधर, महापंचायत में भीड़ बढ़ने से पंडाल छोटा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed