{"_id":"6578aa9764f0cf9a5e08f4a4","slug":"rc-of-arrears-after-12-years-of-disconnecting-electricity-connection-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-6106-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बिजली कनेक्शन कटवाने के 12 साल बाद बकायेदारी की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बिजली कनेक्शन कटवाने के 12 साल बाद बकायेदारी की आरसी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ता को भुगतना पड़ता है। मंगलवार को ऐसा ही मामला बिजलीघर भोलेपुर में सामने आया। 12 साल पहले स्थायी विच्छेदन (पीडी) करा चुके उपभोक्ता के खिलाफ आरसी जारी हो गई। इसे ठीक कराने के लिए वह बिजली विभाग के चक्कर काट रहा है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला प्रीतम नगला निवासी प्रेमनारायण मूलत: मोहम्मदाबाद विकास खंड के गांव तेरा के रहने वाले हैं। करीब 13 साल पहले गांव तेरा में बने मकान का प्रेमनारायण ने पीडी कराते हुए बिजली कनेक्शन कटवा दिया था। लगभग एक साल पहले एक लाख से ज्यादा बिजली बिल बकाया दिखाते हुए विभाग ने उनके खिलाफ आरसी जारी करा दी। अब प्रेमनारायण उसे ठीक कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
प्रेमनारायण ने बताया कि करीब 12 साल पहले उन्होंने गांव के मकान का कनेक्शन कटवा दिया, जिसकी रसीद है। परिवार समेत प्रीतम नगला फतेहगढ़ में रहने लगे। एक साल पहले गांव में उनके खिलाफ बकायेदारी में बिजली विभाग की आरसी पहुंच गई। गांव वालों की जानकारी पर उन्हें पता चला। आरसी ठीक कराने को वह बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आज बिजली कर्मचारियों ने बताया कि उनका कनेक्शन पीडी होने के बाद ओटी पर नहीं चढ़ा, जिससे बिल आता रहा। 10 जनवरी तक इसे ठीक कराकर आरसी समाप्त करवा दी जाएगी। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीडी में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। इस समस्या से पीड़ित उपभोक्ता खंड कार्यालय में पीडी से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध करा दे, उसकी आरसी वापस कराई जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को भी हिदायत देंगे कि पीडी संबंधित मामले जल्द निपटाए जाएं।