फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raw liquor found in Lalgate Gihar colony of Farrukhabad, Lahn destroyed

फर्रुखाबाद के लालगेट गिहार बस्ती में कच्ची शराब बरामद, लहन नष्ट

Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Raw liquor found in Lalgate Gihar colony of Farrukhabad, Lahn destroyed
लालगेट गिहार बस्ती में बरामद लहन को देखते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ व पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लालगेट स्थित गिहार बस्ती में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स ने छापा मारा। कमरों और बरामदों की जमीन में लहन दबा मिला। दो घरों से सैकड़ों लीटर कच्ची शराब के पाउच बरामद हुए। पुलिस को चार जगह शराब बनती मिली। वहां से चार गैस सिलिंडर, चूल्हे बरामद कर लिए। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड, कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी लालगेट स्थित गिहार बस्ती में छापा मरने जा रही थी। इसकी भनक लगने से पुरुष घरों से तालाब की ओर भाग गए। पुलिस के घर में घुसने को लेकर महिलाओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने महिलाओं को खदेड़ दिया। पुलिस ने करीब 15-20 घरों में छानबीन की। कई घरों में लहन बरामद हुआ। छतों पर बने कमरों और कच्चे बरामदों की जमीन में लहन दबा मिला। पुलिस ने उसे खोदकर निकाला और नष्ट किया। कई घरों से कच्ची शराब मिली। दो घरों से शराब के सैकड़ों पाउच बरामद हुए। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

तीन-चार स्थानों पर पुलिस को शराब बनाने की फैक्टरी मिली। यहां से चार गैस सिलिंडर, चूल्हे, शराब बनाने के अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मोहल्ले में चीख-पुकार मचती रही। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...लहूलुहान न करते तो न होती कार्रवाई
बीच शहर स्थित लालगेट की गिहार बस्ती में यह गोरखधंधा दशकों से चला आ रहा है। मगर पुलिस इस काले कारोबार को बंद नहीं करवा पा रही है। सोमवार रात गिहार बस्ती के लोगों ने लामबंद होकर मोहल्ले के पांच-छह युवाओं को मारपीट कर घायल कर दिया था। इनकी दबंगई को रोकने हेतु पुलिस ने रातोंरात रणनीति बनाई और कार्रवाई की।

गिहार बस्ती में हुई मारपीट में सात नामजद
फर्रुखाबाद। गिहार बस्ती में सोमवार देर रात मोहल्ले के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लालगेट स्थित प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के पीछे निवासी भरत सिंह उर्फ कन्हैया की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चमकेश, अनुज, धर्मवीर, रामवीर, राजकुमार, छोटू, रितिक और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार रात साढ़े नौ बजे बीमार को इलाज के लिए ले जाते वक्त गिहार बस्ती के लोगों ने भरत सिंह को रोक दिया था। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने राहुल दीक्षित पुत्र ब्रजेश दीक्षित, विशाल मिश्रा पुत्र सुशील कुमार मिश्रा, किशन कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह समेत पांच लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed