{"_id":"61a63e9a8236a65fd179f266","slug":"rasuka-approved-by-the-government-on-anupam-dubey-advisory-board-had-heard-through-video-conferencing-on-october-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपम दुबे पर शासन से रासुका मंजूर: एडवाइजरी बोर्ड ने 27 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेसिंग से की थी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपम दुबे पर शासन से रासुका मंजूर: एडवाइजरी बोर्ड ने 27 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेसिंग से की थी सुनवाई
Tue, 30 Nov 2021 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 30 Nov 2021 08:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता अनुपम दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के बसपा नेता अनुपम दुबे पर रासुका लगाने की शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके संबंध में जिला प्रशासन और मैनपुरी जिला जेल को पत्र भी भेज दिए गए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर रामनिवास और ठेकेदार शमीम हत्याकांड में आरोपी बसपा नेता अनुपम दुबे मैनपुरी जिला जेल में बंद है।
26 सितंबर को फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने अनुपम पर रासुका की कार्रवाई की थी। कोतवाल ने मैनपुरी जेल में आरोपी को नोटिस तामील कराया था। नौ अक्तूबर को मैनपुरी जेल से आरोपी की ओर से रासुका के संबंध में 615 पन्नों का जवाब एडवाइजरी बोर्ड को भेजा गया था। 27 अक्तूबर को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए एडवाइजरी बोर्ड लखनऊ ने रासुका पर सुनवाई की थी।
प्रशासन की ओर से डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार मीणा और आरोपी ने अपना पक्ष रखा था। एडवाइजरी बोर्ड ने रासुका को मंजूर दे दी है। शासन से मैनपुरी जेल व जिला प्रशासन को रासुका की मंजूरी के संबंध में पत्र भेजा गया है। डीएम ने बताया कि रासुका मंजूर होने के संदर्भ में शासन से पत्र आ गया है।