{"_id":"5ecaaa3b8ebc3e9030600ee7","slug":"rapid-response-teams-movement-suspended-farrukhabad-news-knp561852967","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रिस्पांस टीमों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रिस्पांस टीमों का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
रैपिड रिस्पांस टीमों का आंदोलन स्थगित
फर्रुखाबाद। रैपिड रिस्पांस टीमों ने सीडीओ के कार्रवाई न होने के आश्वासन पर स्थगित कर दिया। टीमों ने एसडीएम की ओर से भेजी गई रिपोर्ट पर काम बंद करने की घोषणा की थी। रैपिड रिस्पांस टीम के डा. प्रदीप पांडेय, डा. प्रतिभा चौधरी और डा. कल्पना चौहान को सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया ने वार्ता के लिए बुलाया।
सीडीओ ने डाक्टरों की बात सुनी। इससे पहले ही उन्होंने एसडीएम अमृतपुर से बातचीत कर ली थी। डाक्टरों ने कहा कि हम लोग पूरी मेहनत से काम करते हैं, फिर भी कार्रवाई करने की रिपोर्ट भेजना अन्याय है। सीडीओ ने डाक्टरों को कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया।
इस पर डाक्टरों ने अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया। डा. प्रदीप पांडेय ने बताया कि अफसरों को कर्मियों की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सत्यता की जांच खुद करनी चाहिए। फिलहाल उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।