{"_id":"6a89fc7dae33bf1fcd0edfab","slug":"rapid-erosion-by-the-ganges-two-houses-washed-away-in-dauli-ki-madaiya-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111506-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा का कटान तेज, दौली की मड़ैया में दो मकान बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा का कटान तेज, दौली की मड़ैया में दो मकान बहे
विज्ञापन
फोटो-27 सदर तहसील के दौली की मड़ैया में कटान करती गंगा। संवाद
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके कारण कटान भी बेहिसाब हो रहा है। सदर तहसील के गांव दौली की मड़ैया में गंगा की धार में दो मकान बह गए।
ग्रामीणों को रविवार शाम तक पूरे गांव का अस्तित्व खत्म होने की आशंका है। कटरी तौफीक और समैचीपुर में भी ग्रामीण मकान तोड़ रहे हैं। वे ईंटों और घरेलू सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। दौली की मड़ैया में गंगा की धार सीधे टकरा रही है। शनिवार सुबह विपिन और विजय के मकान गंगा में समा गए। रामसीनियर ने बताया कि सिंचाई विभाग की बालू भरी बोरियां भी तेजी से कट रही हैं। अब गांव में केवल दो परिवारों के पांच-छह घर ही बचे हैं।
कटरी तौफीक में कई मकान गंगा में समा चुके हैं। कुछ मकान मुहाने पर हैं, जिन्हें ग्रामीण तोड़ रहे हैं। रामतीरथ, योगराज, लालजीत और शिवराज जैसे लोग मकान तोड़ने में जुटे हैं। समैचीपुर चितार में भी कटान तेज है। ग्राम प्रधान ताराबानो के पुत्र सिजवान ने प्रशासन से शीघ्र राहत सामग्री बांटने की मांग की है।