{"_id":"624200e881ab0e07a9322de0","slug":"raped-for-five-months-on-the-pretext-of-marriage-farrukhabad-news-knp6880432156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर पांच माह तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर पांच माह तक युवती को घर में बतौर पत्नी रखकर दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर युवक और परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने युवक सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शहर कोतवाली के मोहल्ला बंगशपुरा गढ़ी कोहना निवासी पंकज, उसकी मां मीरा देवी, भाई बृजेश, विनोद, नरेंद्र, संगीता, सुनीता के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
इसमें कहा कि पांच माह पहले पंकज पुत्री को घर से ले गया था। पुत्री को पंकज ने बतौर पत्नी बनाकर घर में रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके परिजन पुत्री से आए दिन मारपीट करते रहे। पुत्री जब डेढ़ माह की गर्भवती हो गई तो पंकज व उसके परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पंकज ने युवती से कहा कि तुमसे शादी नहीं की तो घर में क्यों रखे। युवती ने घर आकर मां को आपबीती सुनाई। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।