फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rape victim's mother demanded money, MLA reprimanded the doctor

दुष्कर्म पीड़िता की मां से मांगे रुपये, विधायक ने चिकित्सक को फटकारा

Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's mother demanded money, MLA reprimanded the doctor
कमालगंज सीएचसी में डॉक्टर से नाराज होते विधायक नागेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण के एवज में दुष्कर्म पीड़िता की मां से पांच हजार रुपये मांगे गए। पिता की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे भोजपुर विधायक ने डॉक्टर को फटकार लगाई और अस्पताल प्रभारी से कार्रवाई के लिए कहा। प्रभारी ने डॉक्टर को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। डॉक्टर ने आरोप को झूठा बताया है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती के पिता ने गदनपुर तुर्रा गांव निवासी शिवा चतुर्वेदी के खिलाफ मंगलवार को दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मंगलवार को ही मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी ले गई थी। महिला चिकित्सक के चले जाने से मेडिकल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

महिला सिपाही युवती को उसकी मां के साथ बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे फिर सीएचसी ले गए। दोपहर करीब 12 बजे पीड़िता की मां ने डॉ. ममता अरुण पर मेडिकल परीक्षण करने के लिए पांच हजार रुपये की मांगने का आरोप लगाया। युवती के पिता ने इसकी शिकायत भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से की। कुछ देर में विधायक अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने रुपये नाराजगी जताते हुए डॉक्टर को फटकार लगाई। विधायक ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री से डॉक्टर के पर कार्रवाई कराने के लिए भी कहा। विधायक के जाने के बाद युवती का मेडिकल परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. ममता अरुण ने बताया कि रुपये मांगने का आरोप झूठा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि चिकित्सक से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सूचना उच्च अधिकारी को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed