{"_id":"63641355bdc15660312ce980","slug":"rape-of-a-teenager-farrukhabad-news-knp7264223198","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास कर सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास कर सिर फोड़ा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किशोरी से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट कर सिर फोड़ दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुरुवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र दिया।
इसमें आरोप लगाया कि 17 वर्षीय पुत्री 25 अक्तूबर की शाम को डेयरी पर दूध देकर वापस आ रही थी। तभी गांव के एक युवक ने पुत्री को रोककर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर युवक ने किशोरी के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार कर दिया। किशोरी घायल होकर गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
युवक के परिवार के लोग भी आ गए। उन लोगों ने भी किशोरी से लात-घूसों से मारपीट की। युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
महिला ने कोतवाली में तहरीर दी, उसके बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
किशोरी का मेडिकल भी नहीं कराया। एसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।