{"_id":"62b364a956578a621062ff23","slug":"rape-kidnap-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7037732148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर दुष्कर्म करने में तीन पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर दुष्कर्म करने में तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
कमालगंज। बच्चे का इलाज कराने के बहाने युवक ने महिला व उसके पुत्र का अपहरण कर लिया। लखनऊ में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया। डेढ़ माह बाद छूट कर घर पहुंची महिला ने एसपी के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नगला जोध निवासी धर्मवीर, मोंटी व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि 24 अप्रैल को उसके एक वर्षीय पुत्र की तबियत खराब हो गई थी।
उसके पति काम से बाहर गए थे। वह बच्चे के इलाज के लिए रुपये लेने धर्मवीर के घर गई। धर्मवीर उसे व बच्चे को कार से दवा दिलाने कन्नौज ले गया। कार में धर्मवीर का भाई मोंटी मौजूद था व एक युवक कार चला रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि धर्मवीर उसे व बच्चे को लखनऊ लेकर चला गया। वहां एक कमरे में धर्मवीर उसके साथ रुका। मोंटी व चालक चले गए। धर्मवीर ने उससे शादी करने की बात कही। विरोध करने पर मारपीट कर दुष्कर्म किया।
दूसरे दिन सुबह धर्मवीर कमरे में ताला लगाकर पुत्र को दवा दिला लाया। उसे व उसके बच्चे को कमरे में बंद करके रखता था। आठ जून को धर्मवीर कमरा खुला छोड़ सामान लेने गया तो मौका पाकर वह बेटे को लेकर वहां से भाग कर घर चली आई। इसके बाद धर्मवीर ने घर आकर गाली-गलौज कर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।