फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rangoli decorations for Diwali celebrations

Farrukhabad News: दिवाली उत्सव में सजाई रंगोली

Sun, 19 Oct 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 19 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rangoli decorations for Diwali celebrations
फोटो-12, शकुंतला देवी कालेज में प्रतियोगिता में शामिल बच्चे। संवाद
कायमगंज। दिवाली के अवसर पर शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में शनिवार को रंगोली, कलश, दीपक-मोमबत्ती सजाओ और वंदनवार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 120 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्गों में किया गया। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने अपने हुनर प्रदर्शन किया। नर्सरी से पहली कक्षा तक के बच्चों के लिए दीपक बनाओ प्रतियोगिता रखी गई। जूनियर वर्ग में कलश सजाओ और मोमबत्ती सजाओ, जबकि सीनियर वर्ग में रंगोली और वंदनवार प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

बच्चों की सुंदर रंगोली, दीपक और मोमबत्ती की सजावट सुंदर रही। निर्णायक विद्यालय प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने सभी विजयी छात्राओं को पुरस्कार देकर उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने में मदद करती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने भी बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed