{"_id":"5876608f4f1c1b7c58ba87c9","slug":"ramangria-fair-inaugurated-today-amid-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramangria Fair inaugurated today amid chaos","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramangria Fair inaugurated today amid chaos
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पांचाल घाट से अतिक्रमण हटवाते सिटी मजिस्ट्रेट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी अधूरी तैयारियों के बीच मेला राम नगरिया का उद्घाटन गुरुवार को होगा। बुधवार की देर शाम तक अधिकारी मेले की तैयारियों में लगे रहे। प्रशासन का दावा है कि उद्घाटन से पहले सब कुछ ठीकठाक कर लेने का दावा कर रहा है।
बुधवार को चली तेज हवा से पूरे मेला क्षेत्र में रेत उड़ती रही। मेले के रास्तों पर वाहनों से निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासनिक मार्ग को छोड़कर बाकी सभी मार्गों पर गड्डे और बालू का दलदल जमा हुआ है। मेले में कल्पवास कर रहे श्रद्धालु शौचालय और पीने के पानी की किल्लत की कहानी वयां कर रहे हैं।
अधिकारियों को खुश करने के लिए प्रसाशनिक क्षेत्र में लगे समर्सिबल और पालिका के टैंकर से प्रशासनिक क्षेत्र के रास्तों पर छिड़काव कर रेत को दबाया जा रहा है। अयोध्या से कल्पवास करने आए बाल संत बजरंगदास का कहना है कि मेले में लगी राउटियों में हवा से उड़कर रेत भर रही है।
विज्ञापन
शौचालय न होने के कारण दूर तक जाना पड़ता है। मेले के गई भागों में अभी तक बिजली के तार फैलाने के लिए बल्लियां तक नहीं गड़ाई गई हैं। पुल के ऊपर लगाई गई झालर नीचे तक लटक रही है। झालर में लगे बल्ब पुल के फुटपाथ से निकलने वाले राहगीरों के सिर से टकरा रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
फर्रुखाबाद। रामनगरिया मेले में दुकान लगाने के लिए बुधवार को पैमाइश करवाई गई। दुकानदारों की पुरानी दुकानों की जगह नए स्थानों पर दुकानों के आवंटन से दुकानदार नाखुश दिखे। दुकानदारों ने मेला सचिव से मामले की शिकायत की।
बुधवार को मेला क्षेत्र में दुकानों को लगाने के लिए जमीन की पैमाइश की गई। मेला प्रशासन की ओर से लगाए गए प्राइवेट कर्मचारियों के खेल के चलते दुकानदारों को खासी दिक्कत का समाना करना पड़ा। दुकानों की पैमाइश कर रहे कथित ठेकेदार अपने चहेतों को मन मुताबिक दुकानों की जमीन नापते रहे।
पुराने दुकानदारों ने जब इसका विरोध किया तो कथित ठेकेदारों ने मेला कार्यालय में जाकर शिकायत करने की बात कही। मेला कार्यालय में बैठे मेला सचिव से दुकानदारों ने जब अपना पक्ष रखा तो मेला सचिव शिव बहादुर सिंह ने कहा कि जहां पर दुकान का आवंटन किया गया है। वहीं पर दुकान दिलवाई जाएगी।
मेला सचिव ने मेला व्यवस्थापक को दुकानों की पैमाइश के दौरान मनमानी न करने की हिदायत दी। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि किसी भी दुकानदार के साथ कोई भी भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा।
पांचाल घाट बाजार में फैले अतिक्रमण से हाई वे पर लग रहे जाम से निजात दिलाने को सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दुकानों के आगे फैलाए गए सामान को दुकानों के अंदर करवाया गया।
बुधवार को पांचालघाट पर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ कड़ाई बरती। फुटपाथ पर दुकानों के आगे सामान फैलाए दुकानदारों पर शिकंजा कसा गया। ठेली लगाए दुकानदारों को हिदायत दी गई कि फिर से ठेली लगी मिली तो चालान कर दिया जाएगा।
सिटी मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार को मेला रामनगरिया का उद्घाटन होना है। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों के अतिक्रमण से पूरे समय जाम की स्थित बनी रहती है। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।