{"_id":"57b49eae4f1c1bd66b6ec2a4","slug":"raksha-bandhan-day-rakhi-on-the-wrist-of-brothers-sisters-bandegi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन आज, बहनें बांधेगी भाईओं के कलाई पर राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन आज, बहनें बांधेगी भाईओं के कलाई पर राखी
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
राखी की दुकान पर खरीददारी करतीं महिलाएं व युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
आज रक्षाबंधन का त्योहार है। इसको लेकर रेलवे रोड, नेहरू रोड, घुमना, लालसराय, लालदरवाजा, लोहाई रोड, साहबगंज चौराहा, भोलेपुर, कोतवाली रोड फतेहगढ़, सेठ गली, मठिया देवी, चूड़ी वाली गली और बढ़पुर आदि बाजारों में राखी की दुकानें सज गई हैं।
बच्चों को टेलीविजन पर आने वाले कार्टून की राखियां जैसे छोटा भीम, बाल गनेश, डॉरेमोन, गज्जू भाई, बेनटेन आदि राखियां भा रही हैं। इसके अलावा खरगोश, गुड्डा और लाइट वाली राखियां भी पंसद की जा रही है। इसके अलावा जर्कन राखी, गोटा चांदी, कॉटन धागा और मेटल धागा आदि वैरायटियों की राखियां भी बाजार उपलब्ध हैं।
जर्कन राखी 15 से 80 रुपये, गोटा चांदी राखी 25 से 30 रुपये, कॉटन धागा राखी पांच से 15 और मेटल धागा राखी 10 से 15 रुपये प्रति पीस राखी बिक रही है। पूजा वाली राखी पांच रुपये की गुल्ली बिक रही है। कॉटन धागा और जर्कन राखी की डिमांड ज्यादा है। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल राखी के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। रेलवे रोड पर राखी की दुकान लगाए लल्ला चौरसिया ने बताया कि इस बार राखी के दाम पांच से 10 प्रतिशत बढ़े हैं।