{"_id":"5f1f0e948ebc3e63aa7ca618","slug":"raised-two-in-case-of-idols-stolen-from-shobhan-sarkar-s-temples-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5736182145","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में शोभन सरकार के मंदिरों से चोरी मूर्तियों के मामले में दो को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में शोभन सरकार के मंदिरों से चोरी मूर्तियों के मामले में दो को उठाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कानपुर के शोभन सरकार के मंदिरों से कीमती मूर्तियों की चोरी के मामले में कानपुर और स्थानीय एसओजी ने एक घर पर छापा मारा। भनक लगते ही चार भाई साड़ियां बांधकर तीन मंजिला मकान से पिछवाड़े कूद गए। इसी दौरान एक का पैर टूट गया। पुलिस पिता-पुत्र को उठा ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
कानपुर के शोभन सरकार में दो दिन पूर्व मंदिरों से कीमती मूर्तियां चोरी हुई थीं। इसके बाद मंडल में सभी पुराने मूर्ति चोरों को चिह्नित कर पुलिस ने छापे मारने शुरू किए। इस क्रम में एसओजी ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र से शनिवार रात में एक युवक को उठाया। उसी की निशानदेही पर रविवार रात करीब दो बजे कानपुर और स्थानीय एसओजी ने शहर के मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बजरिया सुभाष नगर के एक मकान की घेराबंदी कर ली। पुलिस के आने की भनक लगते ही मकान मालिक अधेड़ के चार पुत्र तीन मंजिला मकान की छत पर चढ़कर साड़ियां बांधकर पीछे की दीवार से कूद गए। इसमें दूसरे पुत्र का पैर टूट गया। पुलिस ने पिता और घायल पुत्र को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसओजी उनसे माल बरामदगी के प्रयास में है।
डेढ़ घंटे तक खंगाला मकान
जिस वक्त पुलिस घर में घुसी, तो कुछ कमरों में ताले नहीं खोले गए। इस पर पुलिस ने घर में तोड़फोड़ भी की। पूरे मकान को करीब डेढ़ घंटे तक बारीकी से खंगाला गया। मोहल्ले के लोग भी दहशत में रहे।
विज्ञापन
हिरासत में लिए अधेड़ का मूर्ति चोरी से पुराना नाता
पांच साल पहले भी पुलिस ने इसी अधेड़ को भगवान बुद्ध की सोने की मूर्ति चोरी के मामले में पकड़कर जेल भेजा था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इनका कई सालों से मूर्तियों की चोरी का ही गोरखधंधा है। इसके मोहल्ले में तीन आलीशान मकान हैं। यही नहीं बीबीगंज में एक कपड़े की दुकान भी है। इस पर दो बेटे बैठते हैं।
‘मूर्ति चोरी के मामले में बजरिया में एक संदिग्ध की तलाश में छापा मारा था। वहां से एक ही व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।’
-दिनेश गौतम, एसओजी प्रभारी फर्रुखाबाद