फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   rain,water logging,crop,farrukabad

शहर में रिमझिम, देहात में तेज बारिश से दिक्कत

Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
rain,water logging,crop,farrukabad
शहर के मठिया देवी मंदिर के पास छाता लगाकर गुजरती युवती। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शनिवार सुबह चार बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। तेज हवाएं भी चलती रहीं। देहात क्षेत्र में झमाझम बारिश से कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के चलते कामकाजी लोग घरों से छाता लेकर निकले। कीचड़ से काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन

दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद फिर एकाएक आसमान में घने बादल छा गए। सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश नौ बजे तक होती रही। बाद में बूंदाबांदी तो रुक गईं, मगर बादल और तेज हवाओं ने लोगों काफी परेशान किया। सड़कों और गलियों में कीचड़ होने से भी लोगों को परेशानी हुई। हालांकि दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार दोपहर तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने से मुख्य बाजार मार्ग पर जलभराव हो गया। नाले की खोदाई होने से मिट्टी बहकर मुख्य मार्ग पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बाजार मार्ग पर कीचड़ व फिसलन होने से दो पहिया वाहन सवार और पैदल निकले लोग गिरकर चुटहिल हो गए। पानी का निकास न होने से गलियों में भी जलभराव हो गया। लोगों को गंदे पानी व कीचड़ से होकर निकलना पड़ा।

शहर के नेहरू रोड पर सुबह बारिश में पसरा सन्नाटा। संवाद

शहर के नेहरू रोड पर सुबह बारिश में पसरा सन्नाटा। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शहर के रेलवे रोड पर बारिश में छाता लगाकर जाती महिला। संवाद

शहर के रेलवे रोड पर बारिश में छाता लगाकर जाती महिला। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed