{"_id":"5f1488328ebc3e637e5c7142","slug":"railway-road-becomes-hotspot-streets-sealed-farrukhabad-news-knp5721256192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे रोड हॉटस्पॉट एरिया घोषित, गलियों में लगी बल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे रोड हॉटस्पॉट एरिया घोषित, गलियों में लगी बल्लियां
विज्ञापन
कायमगंज में रेलवे रोड पर बल्ली लगाते पालिका कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
रेलवे रोड बना हॉटस्पॉट, गलियां सील
कायमगंज। पूर्व सपा नगर अध्यक्ष व नगर के तीन अन्य के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर रेलवे रोड व मोहल्ला बजरिया को चौथे दिन हॉटस्पॉट घोषित कर कंटेनमेट जोन बना दिया गया है। गलियों को सील कर दिया गया है। साथ ही जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएं नगरपालिका की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
दिल्ली में भर्ती पूर्व सपा नगर अध्यक्ष का आवास मुख्य चौराहे के पास रेलवे रोड पर है। मेरठ कोल्ड स्टोरेज के पास के दो लोग व बजरिया का युवक संक्रमित निकला था। शनिवार को बजरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था। रविवार को पालिका कर्मियों ने रेलवे रोड को सैनिटाइज किया। इसके बाद मुख्य चौराहे से रेलवे रोड जाने वाले मार्ग पर बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया।
भूसा मंडी चौराहे पर जटवारा जाने वाला मार्ग व पटवन गली जाने वाला मार्ग बंद कर दिया। मुख्य चौराहे से ट्रांसपोर्ट चौराहे तक पूरा रेलवे रोड बंद किया गया है। ट्रांसपोर्ट चौराहे से स्टेशन तक गलियों में बल्लियां लगाई गईं। इसमें मेहंदीबाग, याहियापुर, दत्तू नगला जाने वाले मार्ग पर बल्ली लगा दी गईं हैं। बताया गया कि ट्रांसपोर्ट चौराहे से स्टेशन पर जाने वाला रोड एटा मार्ग से जुड़ा है इसलिए पूरा रोड बंद नहीं किया जा सकता है।