फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   railway

साहब के फरमान का दिखा असर, काम तेज

Sat, 07 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
railway
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के जनरल मैनेजर (जीएम) का निरीक्षण इसी माह की 20 तारीख को प्रस्तावित है। स्टेशन पर तेजी से सुंदरीकरण चल रहा है। गुरुवार को आए एडीआरएम को धीमी गति दिखी, तो उन्होंने अफसरों को सख्त चेतावनी दी। शुक्रवार को प्लेटफार्म पर दोनों तरफ से ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम शुरू किया गया है। इससे माना जा रहा है कि दो दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। प्लेटफार्म पर दीवार के किनारे बनी नाली पर स्टील की ग्रिल लगाई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा पार्क में पौधरोपण का काम भी शुरू कर दिया गया है। उधर, स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने को जाने वाला मार्ग बन चुका है। वहां खाली पड़ी जमीन को ग्रीन बेल्ट जैसी डेवलप की जा रही है। कुछ हिस्से में प्लेटफार्म से निकली सीमेंट की ईंटों को बिछाने का काम किया रहा है। अब निरीक्षण में मात्र 14 दिन ही बचे हैं। इसलिए सुंदरीकरण के काम में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed