फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Railway and Mandi road jammed for hours, people upset

रेलवे और मंडी रोड पर लगा घंटों जाम, लोग परेशान

Sat, 29 Feb 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Railway and Mandi road jammed for hours, people upset
शहर के रेलवे रोड पर लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
शहर में घुसने वाली स्कूलों की बड़ी बसें जाम की मुख्य वजह बनती जा रही है। शनिवार को रेलवे रोड और सातनपुर मंडी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब डेढ़ घंटे जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद छात्रों को लेकर बसें शहर में घुसीं तो जाम लग गया। रेलवे रोड चौकी और रेलवे स्टेशन के बीच दो बसें आमने-सामने आ गईं।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ ई-रिक्शा और टेंपो भी बीच में फंस गए। इससे वाहनों के निकलने की जगह नहीं रही। लिहाजा वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस पहुंची और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आईटीआई चौराहे से सातनपुर जाने वाले मार्ग पर पर भी जाम लग गया। यहां रोड के दोनों तरफ खड़े ट्रक और इसी दौरान स्कूली बसें आने से वाहन फंस गए। इससे रोड पर निकलने को जगह न रही। आईटीआई चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
टीएसआई देवेश कुमार ने बताया कि वह पहले भी स्कूलों को नोटिस भेजकर बड़े वाहनों को शहर न भेजने के लिए कह चुके हैं। अब अफसरों को अवगत कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों और उनके अभिभावकों की दिक्कत को देखते हुए एकदम बसों को बंद नहीं कर रहे हैं। स्कूल संचालकों से कहा है कि वह छोटी बसें शहर के अंदर भेजें।
डा. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में लगी सीटी स्केन मशीन शुक्रवार को खराब हो गई। इसके बाद से सीटी स्केन कराने वाले मरीजों को निजी मशीनों पर जाना मजबूरी हो गई।
रेडियोलॉजिस्ट रविकांत ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। उन्होंने लखनऊ स्थित ऑफिस को मेल कर दिया है।
इससे उम्मीद है कि एक-दो दिन में टेक्नीशियन आकर मशीन सही कर देगा। फिलहाल किसी भी मरीज का सीटी स्केन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed