फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   railee nikaalakar diya shiksha ka sandesh Rally to take the message of education

रैली निकालकर दिया शिक्षा का संदेश

Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Thu, 05 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 railee nikaalakar diya shiksha ka sandesh Rally to take the message of education
रैली में शामिल पर्यावरण जागरूकता की झांकी - फोटो : अमर उजाला
स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी बढ़पुर से निकली रैली में बच्चों ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। रैली में शामिल बच्चों के नारे लगाने से माहौल गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


बुधवार को बढ़पुर विकास क्षेत्र की स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। रैली को बढ़पुर ब्लाक प्रमुख अल्का उर्फ उर्मिला राजपूत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न तरह का भेष धारणकर सभी का मन मोह लिया। रैली में बाल लकूला के बच्चों ने स्वच्छता पर स्वच्छ शौचालय की झांकी बनाई।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय चांदपुर के बच्चों ने अनेकता में एकता, प्राथमिक विद्यालय किदरापुर के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता, प्राथमिक विद्यालय बाग लकूला के बच्चों ने क्लीन यूपी ग्रीन यूपी की झांकी सजाई। रैली के आगे पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौन का बैंड चल रहा था। हाथ में स्लोगन लिखी पट्टियां पकड़े बच्चे साक्षरता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते दिखे। रैली का समापन रखा इंटर कालेज में हुआ। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संदीप चौधरी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली से लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सजग हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. रामकृष्ण राजपूत, खंड शिक्षाधिकारी बेगीश गोयल, रैली संयोजक भारती मिश्रा, प्रदीप यादव, अनिल शर्मा, दिलीप राजपूत, संजीव कटियार, दुर्गा वर्मा, चमन शुक्ला, सुधीर कुशवाह, जमुर्रद बेगम, पुष्कर मिश्रा, पीयूष सक्सेना, पूनम पांडेय, कुलदीप यादव, आलोक यादव, अजीत पाल, राकेश श्रीवास्तव, देवेश आदि मौजूद रहे। वहीं विकास खंड राजेपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लभेड़ा से रैली को प्रधानाध्यापक रामकिशोर ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आनंदवीर कोहली और ब्रजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed