{"_id":"61817c03fe984257e04e725d","slug":"rail-workers-who-beat-up-summoned-drm-office-farrukhabad-news-knp66196956","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट करने वाले रेल कर्मी डीआरएम दफ्तर तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट करने वाले रेल कर्मी डीआरएम दफ्तर तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सोमवार को लखनऊ से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन पर मारपीट की घटना में शामिल ट्रेन के चालक, सहायक चालक और प्वाइंटमैन को डीआरएम दफ्तर इज्जतनगर में तलब किया गया है। तीनों लोगों के बयान दर्ज किए गए। शीघ्र ही घटनास्थल पर जांच करने अधिकारी पहुंचेंगे।
रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के चालक मान सिंह और प्वाइंटमैन यादवेंद्र सिंह के बीच मारपीट हो गई थी। घटना के वक्त सहायक चालक अभिषेक सोलंकी ने अपने को पीछे डिब्बों की जांच करने के लिए जाने की बात कही थी। हालांकि मंगलवार को चालक मान सिंह, सहायक चालक अभिषेक सोलंकी और प्वाइंटमैन यादवेंद्र सिंह को बयान देने के लिए इज्जतनगर मंडल स्थित डीआरएम कार्यालय बुलाया गया। बताया जाता है कि वहां नियुक्त की गई जांच टीम ने तीनों के अलग-अलग बयान दर्ज किए। बयान की रिपोर्ट बनाने के बाद जांच अधिकारी बुधवार को रेलवे स्टेशन पर आकर जांच कर सकते हैं।
डीआरएम दफ्तर में दोनों ही पक्षों ने साक्ष्य के रूप में वीडियो दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र कुमार शाक्य ने बताया कि यहां कोई भी जांच अधिकारी नहीं पहुंचा। अभी किसी के निलंबन की सूचना भी नहीं है। सभी कार्रवाई डीआरएम दफ्तर से ही संपन्न होंगी।