फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Raids on middlemen's storage centers: Sangeeta

प्याज की महंगाई नियंत्रण को हाफेड सभापति ने किया भ्रमण

Mon, 14 Oct 2019 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Raids on middlemen's storage centers: Sangeeta
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करती संगीता देवी। - फोटो : FARRUKHABAD
प्याज पर बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ(हाफेड) की सभापति ने सोमवार को जिले का भ्रमण किया। उन्होंने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत अर्रापहाड़पुर मंडी में खोले गए प्याज बिक्री केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आलू उत्पादकों का समूह बनाकर किसानों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हाफेड की सभापति संगीता देवी सरकारी दौरे पर दोपहर को पीडब्लूडी गेस्टहाउस पहुंचीं। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि प्याज की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार गंभीर है। बिचौलियों की वजह से महंगाई बढ़ी है। इस पर नियंत्रण के लिए बिचौलियों के भंडारण केंद्रों पर छापामारी की जाएगी। बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत अर्रापहाड़पुर मंडी में प्याज विक्रय केंद्र खोला गया है।
विज्ञापन

जगह की उपलब्धता होने पर प्रत्येक ब्लाक में आलू खरीद केंद्र बनाने की योजना है। सहकारी समिति के माध्यम से प्याज भंडार गृह बनाने का प्रयास होगा। हाफेड द्वारा इस वर्ष आलू की खरीद शून्य होने के सवाल पर सभापति के साथ आए उनके ससुर हाफेड बोर्ड के डायरेक्टर आरके अवस्थी ने कहा कि इसमें सुधार का प्रयास चल रहा है। खरीद शून्य रहने का कारण उन्होंने आलू का सरकारी रेट कम होना बताया। इससे किसानों ने खुले बाजार में आलू बेचने में ही फायदा समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में आलू की लैब खुल गई है। आलू के कितने नमूनों की जांच हुई और उसकी रिपोर्ट की स्थिति पर जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि अमरूद की बागवानी के लिए जिला चयनित हुआ है। इसे बढ़ावा देने को गोष्ठी के आयोजन होंगे। इसके बाद सभापति ने अर्रापहाड़पुर मंडी में प्याज विक्रय केंद्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान आलू विकास एवं शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा, आदित्य सेंगर आदि मौजूद रहे। सभापति के पति विश्वदीप अवस्थी ने बताया कि निरीक्षण के बाद उन्होंने कायमगंज जाकर किसानों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

उनके साथ सरिता मिश्र व रामजी मौजूद रहे। आलू विकास एवं शाकभाजी अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि विक्रय केंद्र पर 35 रुपये किलो प्याज मिल रहा है। कोई भी अर्रापहाड़पुर मंडी से इस दर पर प्याज खरीद सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed