फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Queues at hand pumps, tank not repaired

Farrukhabad News: हैंडपंपों पर लगी कतारें, टंकी की नहीं हुई मरम्मत

Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Queues at hand pumps, tank not repaired
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की टाउन हाॅल स्थित टंकी की वॉल्व रॉड टूटने से मंगलवार को भी जलापूर्ति बंद रही। इससे ऊंचाई पर बसे मोहल्लों में पानी की दिक्कत से हैंडपंपों पर लाइनें लगी रहीं। नलकूपों से सीधी पानी आपूर्ति होने से निचले मोहल्लों में कम प्रेशर से पानी पहुंचा।
विज्ञापन

टाउन हाॅल की टंकी की वॉल्व में लगी स्लुस रॉड टूट गई थी। लिहाजा सोमवार को जलापूर्ति बंद हो गई थी। इससे 12 मोहल्लों के छह हजार घरों में पेयजलापूर्ति नहीं पहुंच सकी। नगर पालिका ने पानी की दिक्कत कम करने की मंशा से नलकूपों से सीधे लाइनों में पानी चला दिया।
विज्ञापन

इससे पक्कापुल, गुदड़ी, नाला सिम्तसुमाल, बजरिया आदि मोहल्लों में कम प्रेशर से पानी पहुंचता रहा। हालांकि ऊंचाई पर बसे नुनहाई, खड़ियाई, सेनापति, चीनीग्रान आदि मोहल्लों में पानी का बड़ा संकट बना रहा। सुबह से ही महिला-पुरुष और बच्चे हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लाइन लगाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम तक कानपुर से मरम्मत के बाद रॉड नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि पालिका के जोन प्रभारी उवैश खान का कहना है कि देर रात तक मरम्मत करके टंकी को पानी से भर देंगे। बुधवार सुबह आपूर्ति सामान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed