{"_id":"68fe65aacf31165b9e04198d","slug":"questions-are-being-raised-on-pesticides-and-seeds-samples-are-being-passed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-131817-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कीटनाशक व बीज पर उठ रहे सवाल, नमूने हो रहे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कीटनाशक व बीज पर उठ रहे सवाल, नमूने हो रहे पास
Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में कीटनाशक व बीज पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा लिए जाने वाले नमूने पास हो रहे हैं। अब नकली कीटनाशक पकड़े जाने का मामला सामने आने पर कार्रवाई पर भी सवाल उठा रहा है।
इससे किसानों के सामने असली कीटनाशक लेना भी चुनौती से कम नहीं है। जिले में किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। फसल को रोगों से बचाने के लिए कीटनाशक का भी प्रयोग किया जाता है। आलू की फसल में मौसम अनुकूल न होने पर झुलसा, घुंघिया आदि रोग लगना आम बात है।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी से एक किसान ने बीज गलत दिए जाने से गोभी न उगने की शिकायत की थी। जबकि रविवार को बीज भंडार पर नकली दवाई पकड़ी गई। इससे साफ है कि नकली कीटनाशक व बीज के लिए अधिकारियों की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसमें और सख्ती की जरूरत है।
विज्ञापन
जिला कृषि रक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि इस वर्ष में 58 कीटनाशक दवाओं का नमूना लेने का लक्ष्य है। इसी वित्तीय वर्ष में अभी तक 29 नमूने लेकर जांच कराई जा चुकी है। एक भी नमूना जांच में फेल नहीं पाया गया। हालांकि जिस कंपनी का नकली कीटनाशक पकड़ा गया है उसका पूर्व में नमूना लिया गया था या नहीं, यह तो फाइल देखने पर ही पता चल सकेगा।