{"_id":"69177f432cfa0603d5052088","slug":"pwd-contractor-got-the-mining-done-fair-administrator-stopped-the-work-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108020-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने कराया खनन, मेला व्यवस्थापक ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने कराया खनन, मेला व्यवस्थापक ने रुकवाया काम
Sat, 15 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो-43, गंगा की गोद में खनन करती जेसीबी। स्रोत: मेला प्रशासन
- फोटो : 1
फर्रुखाबाद। श्रीरामनगरिया मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार गंगा में खनन करवा रहा है। इसकी भनक लगते ही मेला व्यवस्थापक ने पहुंचकर खनन को सख्ती के साथ रुकवा दिया।
उन्होंने इसकी जिलाधिकारी को भी सूचना दे दी। एक महीने तक चलने वाले रामनगरिया माघ मेला के दौरान बाईपास के रूप में प्रयोग होने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण का ठेका दिया था। ठेकेदार करीब 15 दिन से गंगा किनारे मेला क्षेत्र से जेसीबी लगाकर कई दिनों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी और बालू भरकर सड़क को ऊंचा करवा रहा है।
हजारों ट्रैक्टर-ट्रॉली डालने की जानकारी मेला व्यवस्थापक संजय कुमार को हुई, तो उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को खनन बंद कराने को कहा, मगर असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक माह तक लगने वाले माघ मेले की तैयारियों के चलते व्यवस्थापक कई ट्रैक्टरों से भूमि को समतल कराने पहुंचे। वहां उन्हें खनन होता मिला। ठेकेदार ने कई स्थानों पर जेसीबी से गड्ढे भी कर दिए थे।
मेला व्यवस्थापक संजय कुमार ने पहुंच कर खनन बंद करवा दिया। उन्होंने फोन पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मुरलीधर को सूचना भी दी। मेला व्यवस्थापक ने बताया कि मेला क्षेत्र के करीब एक एकड़ क्षेत्र में खनन हुआ है।
उन्होंने डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को भी इससे अवगत करवा दिया है। ठेकेदार ने जितना भी खनन करके गड्ढे किए हैं, उसे तुरंत समतल कराने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता मुरलीधर ने बताया कि मेला क्षेत्र में खनन की उन्हें जानकारी नहीं है।