फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Putting the young man in the car and beating him, leaving him on the information of kidnapping and running away

Farrukhabad News: गाड़ी में डालकर युवक को पीटा, अपहरण की सूचना पर छोड़कर भागे

Mon, 20 Oct 2025 07:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 20 Oct 2025 07:53 PM IST
विज्ञापन
Putting the young man in the car and beating him, leaving him on the information of kidnapping and running away
फोटो-13, कोतवाली में खड़ी हमलावरों की कार। संवाद
मोहम्मदाबाद। रंजिश में हमलावरों ने एक युवक को गाड़ी में डालकर जमकर पीटा। परिजनों ने पुत्र के अपहरण की सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

इस पर हमलावर युवक को निबिया मोड़ के पास छोड़कर भाग गए। हालांकि अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी अतुल कुमार का खिरिया गांव के कुछ युवकों से रंजिश चल रही है।
रविवार रात अतुल कुमार बाजार करने जा रहा था, तभी रास्ते में खिरिया गांव के लोग चौपहिया वाहन से आए और उसे गाड़ी में डाल लिया। हमलावरों ने गाड़ी में ही युवक को पीटा। परिजनों ने अतुल का अपहरण कर लिए जाने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने हमलावरों के घर दबिश तो हमलावर बरारिक मोड़ पर रात में ही अतुल को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सोमवार सुबह पुलिस ने हमलावरों की कार कब्जे में ले ली। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि हमलावरों की कार कब्जे में ली गई है। रंजिश के चलते मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed