फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   purani ranjish me maarpeet

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट पथराव व फायरिंग, चार घायल

Sun, 30 Aug 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
purani ranjish me maarpeet
शमसाबाद। पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव के बाद फायरिंग हुई। जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के मुकदमे दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है। पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सरपारपुर निवासी अरुणेश कुमार व विमल के बीच पुरानी रंजिश में शुक्रवार रात कहासुनी हो गई। दोनों लोग एक दूसरे के साथ गालीगलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग निकल आए और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से महिलाओं ने पथराव किया। इसी बीच फायरिंग से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मारपीट व पथराव में विमल, विवेक, अलका, वर्तिका पुत्री बच्चूलाल घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने अरुणेश की तहरीर पर रामरतन, विमल, विवेक, कृष्णपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष से विमल ने रामबाबू, दीपू, मुनेश, अरुणेश, अमित, रजनेश, रमेश, शिवम, रामप्रकाश, पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी मौके पर जांच में फायरिंग की बात सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed