{"_id":"63ffa82d996cd88b84078984","slug":"puledar-died-after-being-crushed-by-the-wheel-of-a-trolley-farrukhabad-news-c-12-1-105107-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रॉली के पहिये से कुचलकर पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रॉली के पहिये से कुचलकर पल्लेदार की मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर कोल्ड में आलू डालने आ रहे पल्लेदार की ट्रॉली से कुचल कर मौत हो गई। घटना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के गांव ललौर निवासी जवाहर लाल का पुत्र मिथुन शाक्य(28) पल्लेदारी का काम करता है। वह गांव के लिए रहने वाले मिथुन माथुर का आलू उसी के ट्रैक्टर से लेकर फर्रुखाबाद स्थित कोल्ड स्टोर में रखवाने आ रहा था। ट्रैक्टर मालिक मिथुन वाहन चला रहा था। वहीं, कुछ पल्लेदार ट्रैक्टर पर बैैठे थे। मिथुन ट्रॉली के ऊपर आलू से भरी बोरियों पर बैठा था। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्राम खगऊ स्थित गोशाला के पास पहुंची। उसी समय चालक ने ट्रैक्टर में ब्रेक लगाया। इससे ट्रॉली के ऊपर बैठा मिथुन बोरियों के साथ गिर गया। ट्राॅली का पहिया उसके ऊपर से निकलने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना देख साथ आए पल्लेदार ओमप्रकाश, सुरजीत, महेश और अंकित, मिथुन को देखने लगे। इतने में चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पल्लेदारों ने मामले की सूचना परिजनों को दी। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना मऊदरवाजा के दरोगा इंद्रजीत ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया। पिता जवाहर लाल, पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल था। मिथुन के एक पुत्र निशांत(4) है। मिथुन घर में अकेला था। मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।