{"_id":"664f9bd7b926cf35c600f874","slug":"public-service-center-operator-trapped-by-cyber-thugs-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-111651-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जनसेवा केंद्र संचालक को साइबर ठगों ने फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जनसेवा केंद्र संचालक को साइबर ठगों ने फंसाया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक को दो साइबर ठगाें ने फंसा दिया। गुजरात साइबर सेल ने संचालक के खाते में 34 हजार की रकम को फ्रीज कर दिया। एसपी के आदेश पर संचालक ने अज्ञात युवकों के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कालोनी निवासी ललित कुमार दुबे जनसेवा केंद्र संचालक है। उसका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। जनसेवा केंद्र में सरकारी काम के अलावा रुपये ट्रांसफर करने का काम भी करता है। 27 अप्रैल को दो युवक जनसेवा केंद्र में पहुंचे। दोनों युवकों ने क्यूआर कोड के माध्यम से उसके खाते में दो बार में 30900 रुपये ट्रांसफर किए। ललित ने दोनों युवकों को नकद रुपये दे दिए। 28 अप्रैल को बैंक से खाते में पड़ी 34 हजार की रकम को फ्रीज करने का मैसेज आया।
बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला की गुजरात साइबर सेल के द्वारा खाते की रकम को फ्रीज किया गया है। ललित ने इस मामले में एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। उनको खाते का स्टेटमेंट भी दिखाया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जनसेवा केंद्र संचालक ललित की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ साइबर क्राइम का मुकदमा दर्ज कर लिया।