{"_id":"5d0e1f4e8ebc3e1693440e4a","slug":"public-awared-through-bike-rally-farrukhabad-news-knp4972405116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक रैली निकाल हेलमेट लगाने को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक रैली निकाल हेलमेट लगाने को किया जागरूक
विज्ञापन
झंडी दिखाकर बाइक रैली रवाना करते एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से सफर करते समय हेलमेट का क्या महत्व है, इसके प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बाइक रैली मुख्य मार्ग से निकाली गई। इसमें सभी चालक हेलमेट पहने थे। रोडवेज बस अड्डे पर बस चालकों की आंखों का परीक्षण कर दवा बांटी गई। जिन रोडवेज बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं था उनमें अफसरों ने खड़े होकर लगवाए।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत हेलमेट लगाकर बाइक चलाने के लिए जागरुक करने को एआरटीओ प्रशासन व पीटीओ ने रैली बाइक रैली निकलवाई। इसमें सभी लोग हेलमेट पहने हुए थे। यह रैली फतेहगढ़ स्थित ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम से शुरू होकर लाल दरवाजा स्थित रोडवेज बस अड्डे पर आकर समाप्त हुई।
रैली के दौरान शहर के लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने के लिए जागरुक किया गया। बस अड्डे पर एआरटीओ प्रशासन मोहम्मद हसीब, पीटीओ वीके आनंद, एआरएम अंकुर विकास और टीएसई देवेश कुमार ने वाहन चालकों की आंखों का चिकित्सीय परीक्षण कराने को कैंप लगाया।
विज्ञापन
इसमें डा. सर्वेश यादव, डा. नवनीत गुप्ता व अन्य स्टाफ ने रोडवेज बस चालक व अन्य वाहनों के चालकों की आंखों का चिकित्सीय परीक्षण किया। जिन चालकों की आंखों में थोड़ी बहुत कमी मिली, उनको निशुल्क दवा दी गई। जिन रोडवेज बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा था उन बसों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाया गया।