{"_id":"6a0dff27d7d091e66e059142","slug":"protest-against-online-drug-sales-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110340-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में प्रदर्शन
Thu, 21 May 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 21 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दवा की ऑनलाइन बढ़ती बिक्री को लेकर ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को दवा विक्रेताओं ने बाइक रैली निकाली। इसके बाद कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। एसोसिएशन के महामंत्री मनोज मिश्रा ने कहा कि इससे छोटे मेडिकल स्टोर संचालक परेशान हैं। ऑनलाइन बिक्री से स्वास्थ्य को भी खतरा बना हुआ है। इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगना बेहद जरूरी है।
बुधवार सुबह एसोसिएशन अध्यक्ष रविशंकर चौहान और महामंत्री मनोज मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने दवा के ऑनलाइन बिक्री पर नाराजगी व्यक्त कर आंदोलन की धमकी दी। इसके बाद दवा विक्रेता बाइकों से रैली निकालते हुए घुमना, लालसराय, लालगेट, बढ़पुर, भोलेपुर होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी भी की।
मनोज मिश्रा ने कहा कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री एवं भारी छूट से छोटे मेडिकल स्टोर संचालक परेशान हैं। बिना उचित चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं की उपलब्धता जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं।
विज्ञापन
इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉरपोरेट्स की ओर से छूट बंद करें, नकली दवाओं से देश को बचाओ और बिना वैध राय के दवा बिक्री पर रोक लगाई जाए।
शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की। उनके साथ शिवम रस्तोगी, मोनू कटियार, सुरजीत कटियार, निखिल रस्तोगी, राजीव कटियार, नीलू रस्तोगी, रजनीश कटियार, मोहित सिंह चौहान, प्रशांत, मोहित अवस्थी आदि थे।