{"_id":"5d90e8bd8ebc3e01451c1e41","slug":"proposal-to-rename-the-district-as-panchal-nagar-to-cm-farrukhabad-news-knp5166913196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले का नाम पांचालनगर करने को सांसद सीएम को प्रस्ताव भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले का नाम पांचालनगर करने को सांसद सीएम को प्रस्ताव भेजेंगे
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते सांसद मुकेश राजपूत।
- फोटो : FARRUKHABAD
ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहरों को समेटे फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर करने का प्रस्ताव भाजपा सांसद मुख्यमंत्री को भेजेंगे। शहर के ठंडी सड़क स्थित आवास पर रविवार को सांसद मुुकेश राजपूत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए इसकी जानकारी दी।
सांसद ने बताया कि फर्रुखाबाद को अपरा काशी भी कहते हैं। ऐतिहासिक व महाभारतकालीन धरोहरों को समेटे जनपद का नाम पांचाल नगर करने को विभिन्न संगठनों द्वारा कई बार ज्ञापन दिए गए। द्रोपदी (पांचाली) की जन्मस्थली कंपिल में हैं।
वहां जैन धर्म का तीर्थ स्थल, जिले में शृंगी ऋषि की तपोभूमि, बाबा नीबकरोरी धाम व बौद्ध तीर्थस्थल संकिसा भी जिले में है। इससे वह फर्रुखाबाद का नाम पांचालनगर करने का प्रस्ताव जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजेंगे।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि गांधी जयंती पर पॉलिथीन मुक्त भारत के लिए अभियान चलाया जाएगा। बताया कि संस्कृत भाषा के उत्थान को उन्होंने 30 जुलाई को संसद में प्रश्न उठाया था। इसे गंभीरता से लेकर केंद्र सरकार ने तीन संस्कृत विश्वविद्यालयों की मंजूरी दे दी।
इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय पहचान को पहली बार विश्वविद्यालयों को अलग से संस्कृत मैनुअल आधार पर नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडिटेशन काउंसिल( नेक) की मान्यता गाइड लाइन बनाई है। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। अनूप मिश्रा, दिलीप भारद्वाज, राहुल राजपूत, रमेश राजपूत, संजीव गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि रहे।
डीएम की व्यस्तता से नहीं आ सकी सांसद निधि
सांसद निधि न आने से विकास कार्य बाधित होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि व्यस्तता के चलते डीएम विकास कार्यों का उपभोग प्रमाण पत्र नहीं भेज पा रहीं। इससे सांसद निधि की किस्त नहीं आ सकी।
इस संबंध में वह डीएम से वार्ता करेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण न हो पाने के सवाल पर कहा कि अधिकारियों को जनता का विश्वास नहीं उठने देना चाहिए। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ती है।