फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Prof. Rambabu and social worker Satyaprakash were honored.

Farrukhabad News: प्रो. रामबाबू और समाजसेवी सत्यप्रकाश सम्मानित हुए

Mon, 27 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 27 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prof. Rambabu and social worker Satyaprakash were honored.
फोटो-35, कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व अन्य। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की आेर से पूर्व विधायक विमल प्रसाद तिवारी की 20वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसे रविवार को एनएकेपी डिग्री कॉलेज सभागार में सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

इसमें प्रो. रामबाबू व सत्यप्रकाश अग्रवाल सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं चिंतक प्रो. प्रमोद चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में लक्ष्मी यदुनंदन महाविद्यालय, कायमगंज के सेवानिवृत्त प्रो. रामबाबू मिश्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्हें ताम्रपत्र, अंगवस्त्र और सम्मान राशि प्रदान की गई। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार में सक्रिय समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल को ‘कर्मयोगी सम्मान’ प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा और स्व. विमल प्रसाद तिवारी जैसे युगपुरुषों ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनके आदर्श आज भी हमें मूल्य आधारित राजनीति की प्रेरणा देते हैं। मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाजसेवा को प्राथमिकता दी। विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा कि आदर्शों में दोनों अद्वितीय थे।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष आदेश तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सदानंद शुक्ला, शकील, शब्बीर हुसैन, सुनील अग्रवाल, पुनीत पालीवाल, राघवेंद्र सिंह, दुर्वेश सिंह, अंकुर तिवारी, देवेन्द्र मिश्रा, बृजकिशोर सिंह किशोर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कवियत्री प्रीति तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed