फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Procession taken out on the birth anniversary of Veerangana Laxmibai

विरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the birth anniversary of Veerangana Laxmibai
शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भारत माता की झांकी के साथ वीरांगना के 75 स्वरूपों की झांकियां शामिल रहीं। राष्ट्र भक्ति के गीतों के साथ निकली शोभायात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए और भारत मां की झांकी की आरती उतारी। एनएकेपी डिग्री कालेज में यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

अमृत महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक ऋषिदत्त शर्मा (गुड्डू पंडित) एवं सह संयोजक अनिल प्रताप सिंह एवं सुरेंद्र पांडेय की अगुवाई में शोभायात्रा का शुभारंभ पांडवेश्वर नाथ शिवालय से हुआ। सबसे आगे घोड़े पर सवार भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की झांकी थी। इसके पीछे महारानी के 75 स्वरूपों की झांकियां चल चल रहीं थीं। पल्ला मठिया, चौक, नाला मछरट्टा होते हुए एनएकेपी डिग्री कालेज में शोभायात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन

एनएकेपी डिग्री कालेज में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूपों की सामूहिक आरती हुई। कॉलेज प्रबंधक डॉ. हरिदत्त द्विवेदी ने शिक्षकों के साथ भारत माता का पूजन किया। डॉ. शिवओम अंबर ने राष्ट्रवाद के विषय में चर्चा की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में जीवन गंवाने वाले वीरों को नमन किया। अभय सिंह जनसेवक, अरविंद दीक्षित, पंकज वर्मा, भाष्कर दत्त द्विवेदी, वीरेंद्र मिश्र, उमेश गुप्त, भूपेंद्र प्रताप सिंह, आकांक्षा सक्सेना, प्रीति तिवारी, श्वेता दुबे, उमा मिश्रा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रितिका बनीं भारत माता
रितिका द्विवेदी ने भारत माता और स्नेहा श्रीवास्तव, आराधना, रश्मि, शिवा, मुस्कान समेत 75 छात्राएं लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजीं थीं। साजसज्जा में शिवानी गौतम, वीना जालान, भारती मिश्रा, प्रीति तिवारी ने सहयोग किया।

शहर में निकली शोभायात्रा में रानी लक्ष्मी बाई के स्वरूप में सजीं बालिकाएं। संवाद

शहर में निकली शोभायात्रा में रानी लक्ष्मी बाई के स्वरूप में सजीं बालिकाएं। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद

शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल भारत माता की झांकी। संवाद

शहर में निकली शोभायात्रा में शामिल भारत माता की झांकी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed